वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि शव की शिनाख्त करा ली गई है। मृतक की पहचान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने से पहले कुछ कहा नहीं जा सकता है। मामले की जांच कराई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद स्थित बरहज क्षेत्र के गौरा-कटइलवा मुक्तिपथ के निकट मंगलवार को सरयू नदी में एक शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव निवासी और मजदूर अर्जुन कुमार (42) पुत्र चोकट प्रसाद के रूप में हुई। हालांकि मृतक की बाइक कपरवार के संगम तट बंधे पर और दोनों पैर का चप्पल नदी के किनारे मिला है। नदी घाट पर पहुंचे परिजन अर्जुन की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के प्रयास का आरोप लगा रहे हैं।
सुबह नदी के किनारे गए कुछ लोगों ने एक शव उतराता देख शोर मचाया। इस दौरान नदी घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी जानकारी होने पर इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
लोगों के अनुसार, शव के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। जबकि दोनों हाथ खुले हुए थे, लेकिन डोरी लगी हुई थी। चेहरे पर चोट के निशान, जबकि शरीर और कपड़े पर खून के धब्बे भी थे। अर्जुन के मिले शव को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है।
मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा निवासी अर्जुन कुमार बीते शनिवार को घर से गायब होना बताया जा रहा है। लोगों के अनुसार परिजन अर्जुन की काफी तलाश किए। लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका था। अर्जुन का शव मिलने की जानकारी होने पर मां गुलाबी देवी और पत्नी संगीता दहाड़ें मारने लगीं। जबकि पुत्र अमन, पुत्रियां अंजली और शिवानी का रो-रो कर बुरा हाल था।
सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि शव की शिनाख्त करा ली गई है। मृतक की पहचान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने से पहले कुछ कहा नहीं जा सकता है। मामले की जांच कराई जा रही