Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

बिहार से आए दर्शनार्थी ने विंध्यवासिनी धाम में की कई राउंड हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप, दो गिरफ्तार

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- बिहार प्रांत निवासी एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला निवासी अपने साथी के साथ मां विंध्यवासिनी धाम में आया था। शनिवार की रात को  दोनों लोग दर्शन पूजन करने के बाद अष्टभुजा चौकी अंतर्गत भैरव कुंड के पास पहुंचे। वहां पर रात में शराब पीने के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करने लगे।

विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत भैरव कुंड के पास शनिवार की देर रात बिहार से आए श्रद्धालुओं ने अपने साथी के साथ नशे में धुत होकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। संयोग रहा कि गोली किसी को नहीं लगी।  गोली की आवाज सुनकर लोग घबरा गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

बिहार प्रांत निवासी एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला निवासी अपने साथी के साथ मां विंध्यवासिनी धाम में आया था। शनिवार की रात को  दोनों लोग दर्शन पूजन करने के बाद अष्टभुजा चौकी अंतर्गत भैरव कुंड के पास पहुंचे। वहां पर रात में शराब पीने के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करने लगे। संयोग रहा कि गोली किसी को नहीं लगी।  

कई राउंड फायर होने पर पहाड़ी पर हड़कंप मच गया। लोगों ने हवाई फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी है। पहाड़ी पर इससे पहले भी बिहार के बाहुबली के साथ आए एक व्यक्ति ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी इसके बाद पुलिस ने पहाड़ी पर सुरक्षा बढ़ा दी थी, पर इस घटना ने पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि भैरव कुंड के पास शराब के नशे में दो लोगों ने हवाई फायरिंग की। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।