Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

प्रेमिका को मौत के घाट उतारकर पहुंचा थाने, कबूलनामा सुनकर सन्न रह गई पुलिस

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- रिजवान से पुलिस ने पूछा कि हत्या करने के बाद वह सीधे जैतपुरा थाने क्यों चला आया? वह चाहता तो कहीं भाग भी सकता था। इस पर रिजवान ने कहा कि भाग कर आखिर क्या करता और कितने दिन तक छुपते हुए इधर-उधर भटकता। एक न एक दिन तो पकड़ा ही जाता। रिजवान ने कहा कि वह सोनम से सच्चा प्रेम करता था और भविष्य के लिए बहुत कुछ सोच रखा था।

राजापुरा दारानगर निवासी रिजवान का शक और गुस्सा सोनम की जान पर भारी पड़ा। सोनम सपने में भी यह नहीं सोची रही होगी कि शनिवार को वह घर से काम करने निकलेगी तो जीते जी नहीं लौट पाएगी। रिजवान की करतूत से गोपाल बाग कॉलोनी और डिगिया इलाके के साथ ही राजापुरा दारानगर के लोग भी खासे गुस्से में दिखे। लोगों का यही कहना था कि पुलिस रिजवान के खिलाफ अदालत में प्रभावी तरीके से पैरवी कर उसे मौत की सजा दिलाए।

डिगिया इलाके में परिजनों के साथ किराये के मकान में रहने वाली सोनम की हत्या रिजवान ने उसके दुपट्टे से गला कस कर की। इसके बाद उसके दुपट्टे से ही उसका मुंह और हाथ बांध कर शव को सीवर चेंबर में फेंक दिया। फिर, इत्मीनान के साथ जैतपुरा थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने सोनम की हत्या कर दी। रिजवान का कबूलनामा सुनकर जैतपुरा थाने में मौजूद पुलिस कर्मी सन्न रह गए। सभी उसको तत्काल थाने की जीप में बैठाकर घटनास्थल की ओर भागे। उसकी निशानदेही पर सोनम का शव बरामद किया गया।

पुलिस की पूछताछ में रिजवान ने बताया कि वह और सोनम पांच साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। इधर उसे लगने लगा था कि सोनम किसी और से प्रेम करने लगी है। उसने एक युवक के साथ सोनम को देखा भी था। इस संबंध में पूछने पर वह कभी भी स्पष्ट जवाब नहीं देती थी। इस वजह से उसका शक यकीन में बदलता जा रहा था। शनिवार को सोनम से वह रास्ते में ही मिला और उसे अपने साथ ले गया। बातचीत के दौरान उसने अपना पुराना सवाल दोहराया तो वह फिर टालमटोल करने लगी। इस पर अपने गुस्से को काबू नहीं कर सका और जो नहीं होना चाहिए था, वह उससे हो गया। पुलिस कर्मियों से रिजवान ने कहा कि उसे अपनी करतूत का जिंदगी भर पछतावा रहेगा।

भाग कर क्या करता, एक दिन तो पकड़ा ही जाता

रिजवान से पुलिस ने पूछा कि हत्या करने के बाद वह सीधे जैतपुरा थाने क्यों चला आया? वह चाहता तो कहीं भाग भी सकता था। इस पर रिजवान ने कहा कि भाग कर आखिर क्या करता और कितने दिन तक छुपते हुए इधर-उधर भटकता। एक न एक दिन तो पकड़ा ही जाता। रिजवान ने कहा कि वह सोनम से सच्चा प्रेम करता था और भविष्य के लिए बहुत कुछ सोच रखा था। लेकिन, किस्मत ने कुछ और ही तय कर रखा था। गुस्से में सोनम की हत्या करने के बाद उसने तय किया कि वह अपना गुनाह कबूल करेगा और पुलिस को सच्चाई बता कर सजा काटेगा।

तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर की थी सोनम

धर्मेंद्र कुमार का परिवार पांच साल से ज्यादा समय से डिगिया मुहल्ले में किराये पर रहता है। धर्मेंद्र के बेटे सत्यम ने बताया कि उसकी बहन तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर की थी। सत्यम ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इस वजह से मां सुनीता के साथ बहन सोनम घर के खर्च में हाथ बटाने के लिए दूसरों के यहां काम करती थी। उसकी कभी कोई शिकायत घर पर नहीं आई थी और वह सभी का ध्यान रखती थी। वहीं, सुनीता की हालत बेसुधों जैसी थी। सुनीता का कहना था कि पॉवरलूम संचालक और उसका परिवार भी कसूरवार है। पॉवरलूम संचालक के यहां रिजवान ने उनकी बेटी को मार डाला और उन लोगों ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी। सुनीता को बड़ी ही मुश्किल से मुहल्ले की महिलाएं संभाले हुए थीं।

रिजवान के परेशान करने की शिकायत की गई थी

सोनम की मां सुनीता ने बताया कि उसकी बेटी काम करने जाती थी तो रिजवान उसे परेशान करता था। कई बार इसकी शिकायत उससे की गई थी, जिसके पॉवरलूम में रिजवान काम करता था। उन लोगों ने यदि शिकायत पर ध्यान देकर रिजवान को काम से हटा दिया होता तो शायद वह इस इलाके में न रहता और यह दिन नहीं देखना पड़ता। सुनीता का रोना-बिलखना देख कर उसको ढांढस बंधा रही मुहल्ले की महिलाओं की हिम्मत भी जवाब दे जा रही थी