वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से उड़ान भरी थी। फ्लाइट में ही कृष्ण कुमार भी सवार थे। आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंध के बावजूद फ्लाइट में ही सिगरेट जला दी। कई लोगों ने विरोध किया तो वह उलझ गया।
इंडिगो फ्लाइट में सिगरेट पीने के आरोप में कैंट पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक यात्री को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
आरोपी यात्री की पहचान गोपालगंज निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से उड़ान भरी थी। फ्लाइट में ही कृष्ण कुमार भी सवार थे। आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंध के बावजूद फ्लाइट में ही सिगरेट जला दी। कई लोगों ने विरोध किया तो वह उलझ गया।
शिकायत के बाद गोरखपुर पुलिस ने फ्लाइट के उतरते ही आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि फ्लाइट में सिगरेट पीने के आरोप में कृष्ण कुमार मिश्रा को हिरासत में लिया गया। केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।