वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे अपने परिजनों के साथ सारनाथ थाने पहुंची हैं। मधु दुबे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरने पर बैठ गई हैं।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे अपने परिजनों के साथ सारनाथ थाने पहुंचीं। मधु दुबे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने के सामने ही धरने पर बैठी हैं।
सीएम से भी लगा चुकी हैं गुहार
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वो घटना वाले दिन से ही भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सहयोगी संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा रही हैं। उनकी तहरीर पर बीते सोमवार को सारनाथ पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।
समर और संजय सिंह फरार है। बुधवार को आकांक्षा की मां मधु दुबे ने वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आकांक्षा की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि एक मां आंचल फैलाकर अपनी बेटी के मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही है। कहा कि मेरी बेटी किसी भी हाल में आत्महत्या नहीं कर सकती