Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

आकांक्षा दुबे को न्याय मिले, समर सिंह को फांसी हो', अभिनेत्री के गांवों वालों ने लगाई गुहार

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-   भदोही के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां गांव निवासी भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। आकांक्षा के परिजनों की हालत देखने के बाद गांव वालों का सब्र भी गुरुवार को जवाब दे गया। वो सीबीआई जांच की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। 

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। एक तरफ जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने इसे खुदकुशी बताया है, वहीं आकांक्षा की मां मधु दुबे ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार को उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

गुरुवार को आकांक्षा के गांव वाले भी सीबीआई जांच की मांग के समर्थन में आ गए। दोपहर में जुलूस की शक्ल में ग्रामीण बरदहा चौराहे पर आ पहुंचे। आकांक्षा दुबे को न्याय मिले और समर सिंह को फांसी हो जैसे नारे लगाए। ग्रामीणों ने चक्कजाम करने की भी कोशिश की। हालांकि मौके पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।  

सीबीआई जांच की मांग पर अड़े ग्रामीण

ग्रामीण आकांक्षा दुबे की मौत मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग पर पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि गांव की बेटी को न्याय मिलना चाहिए। समर सिंह और संजय सिंह अगर दोषी हो तो  फांसी की सजा होनी चाहिए। दोहराया की आकांक्षा आत्महत्या नहीं कर सकती। संजय सिंह और उसके सहयोगी समर सिंह ने मिलकर उसे मारा है। 

होटल के कमरे में मिला था आकांक्षा का शव

मूल रूप से भदोही के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां गांव निवासी भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में मृत मिलीं थीं। वह अपने बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था। मुंबई से वाराणसी पहुंचीं आकांक्षा की मधु दुबे ने बताया कि उनकी बेटी को भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सहयोगी संजय सिंह बीते तीन साल से प्रताड़ित और परेशान कर रहे थे। दोनों ने साजिश के तहत आकांक्षा की जान ली है।

मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि दोनों आरोपी घटना के दिन से फरार हैं।आकांक्षा की मौत के बाद से उनके परिजन बदहवास हैं। गांव में शोक की लहर है।

बुधवार को अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी आकांक्षा दुबे के पैतृक गांव बरदाहां पहुंची और उनकी मां से मिलकर न्याय की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया। आकांक्षा के परिजनों की हालत देखने के बाद गांव वालों का सब्र भी गुरुवार को जवाब दे गया। वो सीबीआई जांच की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए।