वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-फिरोजाबाद का रहने वाला युवक दोस्तों के साथ गंगा नहाने के लिए बुलंदशहर के गंगा घाट गया था। यहां गंगा नहाते समय वह अचानक छटपटाने लगा। वह बचाने के लिए हाथों से पानी को पीट रहा था। दोस्तों को डूबने का अंदेशा ही नहीं हुआ, वह विडियो बनाते रहे और युवक डूब गया।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी युवक की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। वह अपने एक साथी के साथ गंगा स्नान कर रहा था, जबकि दूसरा साथी बाहर खड़े होकर वीडियो बना रहा था। नहाते समय उसका साथी बाहर निकल आया और पीछे रह गया। गहरे पानी में छटपटाकर उसने दम तोड़ दिया।
मामला जिले के दरिगापुर भरोल गांव का है। गांव निवासी गंगा सिंह का 24 वर्षीय बेटा रमाकांत यादव अपने साथियों के साथ गंगा स्नान के लिए बुलंदशहर गया था। इस दौरान रमाकांत अपने एक साथी के साथ गंगा नहा रहा था, जबकि तीसरा साथी बाहर खड़े होकर वीडियो बना रहा था।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्नान के लिए दोनों लड़के गंगा में तैरते हुए बीच की तरफ जा रहे हैं। कुछ दूर जाने के बाद दोनों बाहर की तरफ वापसी करते हैं। रमाकांत का साथी तैरते हुए बाहर निकल आता है। जबकि रमाकांत आधे रास्ते में ही थक जाता है। यहां वह गहरे पानी में फंस जाता है।
इसके बाद उसके हाथ पानी को पीट रहे थे, शायद वह तैराकी बंद नहीं करना चाह रहा था। लेकिन वह असफल रहा। इस दौरान बाहर खड़े लड़कों ने सोचा कि वह तैर रहा है। पानी में मस्ती कर रहा है। जह तक वह कुछ समझ पाते रमाकांत पानी में समा गया। इसके बाद साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व परिजन को दी। सूचना परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। खबर पाकर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। घंटों बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं तल सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।