Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

मुख्यमंत्री बोले- यूपी की पहचान अब उपद्रवी नहीं उत्सव हैं

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा सरकार की छह साल की उपलब्धियों का ब्यौरा जनता के सामने रखा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कभी माफियाओं के लिए जाना जाने वाला प्रदेश अब महोत्सवों के लिए जाना जाता है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश की जनता के सामने भाजपा सरकार की छह साल की उपलब्धियों का ब्यौरा पेश किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमने छह साल में प्रदेश को लेकर लोगों की धारणा बदलने का काम किया है। अब यूपी की पहचान उपद्रवियों से नहीं उत्सवों से है। अब प्रदेश माफियाओं के कारण नहीं बल्कि महोत्सव के कारण जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हमने नया यूपी बनाया है। छह वर्ष पहले लोग कहते थे कि यूपी में कभी विकास नहीं हो सकता है पर आज पूरा प्रदेश विकास की दौड़ में पहले स्थान पर जगह बना रहा है।

उन्होंने कहा कि ये वही उत्तर प्रदेश है जो छह साल पहले हर दूसरे तीसरे दिन दंगा होने और परिवारवाद के कारण जाना जाता था पर अब यूपी की नई छवि देश और दुनिया के सामने है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने यूपी में पुलिस सुधार किए। प्रदेश में सात पुलिस कमिश्नरेट बने। तहसील के स्तर पर फायर ब्रिगेड बने। हर जिले में पुलिस के लिए बैरक बनाए जा रहे हैं और साइबर थानों की स्थापना हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते छह वर्षों में प्रदेश में रोजगार और निवेश के लिए माहौल बना है। सरकारी नौकरियों में जातिवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को खत्म किया गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ देने में न तो जातिवाद होता है और न ही भ्रष्टाचार। हर किसी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

सरकार में स्थायित्व का लाभ जनता को मिल रहा है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से प्रदेश में स्थिरता है जिसका लाभ प्रशासन को मिल रहा है। जिलों में पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। शासन प्रशासन में स्थिरता होने का लाभ जनता को मिल रहा है। जनता को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है।

इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रदेश पहले स्थान पर है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के विकास को गति देने के लिए एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण 2025 तक पूरा हो जाएगा। अगले दो वर्षों में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों वाला यूपी देश का पहला प्रदेश होगा जिसमें तीन अभी से क्रियाशील हैं। प्रदेश में गांव-गांव में सड़कों को बेहतर करने का काम हुआ है। प्रदेश में पांच शहरों में मेट्रो चल रही है। नवंबर-दिसंबर से आगरा में भी मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी। 

यूपी को लेकर धारणा बदली है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छह साल में यूपी को लेकर देश में धारणा बदली है। अब यूपी का नाम सुनकर लोगों के चेहरे पर चमक आ जाती है। पहले संदेह की नजरों से देखा जाता था। अब प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट नहीं है।

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू साइन हुए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बीते दिनों आयोजित हुई ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में प्रदेश में निवेश के लिए 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए। ईज आफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश दूसरे स्थान पर है। हमने प्रदेश के लोगों की आय को दोगुना किया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर एक पुस्तिका का भी विमोचन किया जिसमें प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख किया गया है। अलग-अलग जिलों में मंत्रियों द्वारा भी पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।