BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

यूपी में कड़ाके की ठंड जारी, सड़कों पर घना कोहरा

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-सोमवार की सुबह भी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच हुई। सप्ताह का पहला दिन होने के बावजूद सड़कों पर वाहन अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही नजर आए। बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद,  हापुड़, रामपुर, बरेली, बुलंदशहर, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर में रेड अलर्ट कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार की सुबह भी शीतलहर और घने कोहरे के बीच हुई। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण लोग सड़कों पर वाहन नजर आए पर इनकी संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। घने कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य रही।

अवध में अयोध्या अपने न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के साथ फिर प्रदेश में सबसे सर्द रहा। इससे पहले वहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा रायबरेली व बहराइच 4 और लखनऊ में 4.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे व शीतलहर की चेतावनी जारी की। साथ ही मंगलवार से कुछ राहत की उम्मीद जताई है। इसी बीच रविवार दोपहर अचानक विभाग ने अयोध्या समेत 16 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया जो सोमवार सुबह तक जारी रह सकता है। इससे पारे के और लुढ़कने की आशंका है। 

अगले 36 घंटे अहम

घने कोहरे व शीतलहर की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने कहा है कि ठंड के मद्देनजर अगले 36 घंटे अहम हैं। इसी के आधार पर आगे का बदलाव निर्भर करेगा। 

यहां रेड अलर्ट 

रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, रामपुर, बरेली, बुलंदशहर, उन्नाव और कानपुर नगर में सोमवार सुबह लोगों को घने कोहरे और शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों को ठंड से बचने और सावधान रहने की सलाह दी गई है।

यहां सबसे कम तापमान 

अयोध्या    3.0

कानपुर    3.2

हमीरपुर    3.2

प्रयागराज    3.2

आगरा    3.4

वाराणसी    3.8

5 से नीचे रहा पारा

फुरसतगंज  4.0

मुजफ्फरनगर 4.0

झांसी 4.2

मुरादाबाद   4.3

अलीगढ़ 4.4

उरई   4.4

चुर्क   4.8

शाहजहांपुर 4.8

नजीबाबाद  4.5

मेरठ     4.6

झांसी, प्रयागराज, आगरा में धूप से राहत, पारा 21 से 24 के बीच पहुंचा

प्रयागराज में रात का पारा 3.2 रहा, लेकिन दिन केपारे में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई। इसमें पारा 21.8 डिग्री रहा। जबकि झांसी में भी न्यूनतम पारा 4.2 रहा, लेकिन दिन का पारा 24 डिग्री से अधिक हो जाने से लोगों ने राहत महसूस की। आगरा में भी भी 20 डिग्री से अधिक रहा दिन का तापमान। अयोध्या में अधिकतम पारा 13.5 रहा। इटावा में 18 से अधिक, फुसर्तगंज, बस्ती, हमीरपुर में 17 से अधिक, बस्ती में 17 डिग्री रहा, अन्य शहरों में 11 डिग्री से 15 डिग्री केबीच रहा। 

रात 10 की जगह सुबह आठ बजे पहुंची तेजस, फ्लाइट में भी देरी

कोहरे की मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर बुरी तरह पड़ी है। कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन पर बीती रात दस बजे की जगह रविवार सुबह सवा आठ बजे पहुंची। इसके अलावा नई दिल्ली लखनऊ एसी एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ मेल ढाई घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस 6.40 घंटे व शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से लखनऊ पहुंचीं। इसके अलावा अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होने वाली कई फ्लाइटों के देरी से टेकऑफ की वजह से यात्री परेशान हुए।