वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:- भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 29 जुलाई को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। आज के दाम पर नजर डालें तो पिछले दिन के मुकाबले सोने और चांदी दोनों के दामों में भारी उछाल देखने को मिला है।
UP Gold Silver Price 29 July : भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 29 जुलाई को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। आज के दाम पर नजर डालें तो पिछले दिन के मुकाबले सोने और चांदी दोनों के दामों में भारी उछाल देखने को मिला है। लगातार दो-तीन दिनों से लखनऊ में स्थिर रहे सोना और चांदी दोनों के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वहीं आगरा में सोना कुछ सस्ता हुआ है लेकिन चांदी के दाम में तेजी दिखी। लखनऊ में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का दाम कल जितना ही यानी 53,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं, चांदी 60,000 प्रति किलो रही। कानपुर में 24 कैरेट सोना कल 52,250 का बिका था जबकि चांदी का भाव 59,400 प्रति किलो था। आगरा में 24 कैरेट सोना 52,300 प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 59,000 प्रति किलो पर बिकी। गोरखपुर में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 53,200 जबकि चांदी का भाव 60,000 प्रति किलो था। मेरठ की बात करें तो सोना 52350 प्रति 10 ग्राम और चांदी 58,950 रुपये प्रति किलो बिकी है। वाराणसी में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 51,650 जबकि चांदी का भाव 58,800 प्रति किलो था। वहीं बरेली में सोना 52700 प्रति 10 ग्राम और चांदी 58200 प्रति किलो बिकी है। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोना का रेट ज्यादा, सोना सस्ता तो बनाने का खर्च महंगा एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है। वहीं जहां सोने का रेट ज्यादा होता है उस दुकान में मेकिंग चार्ज 10 परसेंट से 20 परसेंट तक वसूला जाता है। यानी सोना सस्ता तो मेकिंग चार्ज महंगा और सोना महंगा तो मेकिंग चार्ज सस्ता। ज्वैलर्स इस रास्ते या उस रास्ते कमाई कर ही लेते हैं।