BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

क्लाइव रोड अब कहलाएगा अतुल माहेश्वरी मार्ग

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-सिविल लाइंस में क्लाइव रोड का लोकार्पण बृहस्पतिवार को एक सादे समारोह में किया गया। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने दोपहर करीब ढाई बजे अतुल माहेश्वरी मार्ग का लोकार्पण किया।

प्रयागराज के सिविल लाइंस में क्लाइव रोड का नामकरण अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी इस मार्ग के नए नामकरण वाले स्टील फ्रेमिंग रेडियम बोर्ड का अनावरण किया। कार्यक्रम में शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी सहित शहर के तमाम व्यापारी नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महापौर ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन के बाद अनावरण किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणामन्य लोगों ने कहा कि अमर उजाला को नया स्वरूप देने वाले अतुल माहेश्वरी के नाम पर नामकरण होने से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। अतुल माहेश्वरी ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। अमर उजाला की ओर से सिविल लाइन में लगने वाला कॉर्निवाल अपने आप में एक अनोखा आयोजन है। समाचार पत्र लोगों को जगाने का कार्य कर रहा है। अमर उजाला ने शहर में घर-घर में पैठ बना ली है। उन्होंने शहर की जनता से आग्रह किया कि अब इस मार्ग का नाम अपने बातचीत और व्यहार में भी लाएं। इसको अब इसी नए नाम से पुकारा जाए। जब भी लोगों को यहां का लोकेशन दें या लैंडमार्क का उल्लेख करें तो इसी नाम को बताएं।  

विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने भी इस सड़क का नाम अतुल माहेश्वरी मार्ग करने पर प्रसन्नता जताई। कहा कि अतुल माहेश्वरी के द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बताए मार्ग पर चलकर अमर उजाला ऊंचाइयों को छू रहा है।
नगर निगम की नामकरण समिति की ओर से क्लाइव रोड का नाम बदलकर अतुल माहेश्वरी मार्ग करने का प्रस्ताव सदन पटल पर रखा गया था जिसे सदन में चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। नगर निगम के अभियंताओं की टीम ने सिविल लाइंस में एक्सिस बैंक तिराहे से कानपुर रोड से लिंक इस मार्ग के नए नामकरण का स्टील फ्रेमिंग बोर्ड बुधवार की शाम को ही नगर निगम ने लगवा दिया था। बृहस्पतिवार को एक सादे समारोह में इस मार्ग का लोकार्पण किया गया। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने दोपहर करीब ढाई बजे अतुल माहेश्वरी मार्ग का लोकार्पण किया। शहर के व्यापारी विजय अरोरा, सुशील खरबंदा, योगेंद्र गोयल, पार्षद मुकुंद तिवारी, भोला तिवारी,अखिलेश तिवारी, मनोज मिश्र, आकाश सोनकर, कुसुमलता गुप्ता, अनिल सिंह उर्फ बबलू फनटाइम, शिक्षाविद्, चिकित्सकों के अलावा, रंगकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता इस लोकार्पण समारोह के साक्षी बने। कार्यक्रम का संचालन जाने माने कवि श्लेष गौतम ने किया।