BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

आगरा: मुस्लिम लड़के संग लापता हुई लड़की के लौटने पर भी बवाल, भीड़ ने आरोपियों के घर लगाई आग

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-आगरा में एक मुस्लिम लड़के के साथ लापता हुई लड़की के लौटने के बाद भी बवाल मचा हुआ है। शुक्रवार को इस मामले
में पंचायत के बाद आक्रोशित भीड़ ने मुख्‍य आरोपी सहित तीन लोगों के घरों में आग लगा दी।
आगरा में मुस्लिम जिम संचालक के साथ गायब हुई हिन्‍दू लड़की के वापस लौटने के बाद भी बवाल थमने की बजाए बढ़ गया है। आक्रोशित लोगों ने
शुक्रवार को इस मामले में पंचायत के बाद आरोपी जिम संचालक साजिद, उसके भाई मुजाहिद और चाचा रहीस के घरों में आग लगा दी। उनका गुस्‍सा इस बात पर
था कि पुलिस अभी तक जिम संचालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में रुनकता के
चौकी इंचार्ज जितेन्‍द्र सिंह को सस्‍पेंड कर दिया। इसके साथ ही थाना प्रभारी सिकंदरा के खिलाफ भी जांंच के आदेश दिए हैं। आगजनी के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
गौरतलब है कि 11 अप्रैल की दोपहर को आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता से पोस्‍ट ग्रेजुएशन की एक छात्रा गायब हो गई थी। जिम संचालक साजिद पर
उसे गायब करने का आरोप लगा। बुधवार की देर रात पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। आरोपी जिम संचालक अभी तक फरार है। इस बीच बुधवार को लड़की के
कुछ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे जिसमें उसने मर्जी से जाने की बात कही थी। वीडियो में आरोपी साजिद भी नजर आया था। वीडियो वायरल होने के बाद
पुलिस एक टीम लड़की की तलाश में दिल्‍ली भी गई थी। बुधवार देर रात पुलिस ने उसे सिकंदरा क्षेत्र से ही बरामद कर लिया। लड़की के वापस लौट आने के बावजूद
मोहल्‍ले वालों का गुस्‍सा शांत नहीं हुआ। शुक्रवार की सुबह इस मामले में पंचायत बैठी। आरोप है कि पंचायत में जुटी भीड़ ने गुस्‍से में तीन आरोपियों के घरों में आग
लगा दी। उस दौरान घरों पर ताले लटके थे। उनके परिवारों का कोई शख्‍स मौजूद नहीं था।
जिम संचालक के साथ लड़की के गायब होने के मामले कार्रवाई की मांग को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने 12 अप्रैल की रात को थाने का घेराव किया था।
महासभा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को लड़की की बरामदगी के लिए अल्‍टीमेटम दिया था।
इस मामले सिंकदरा थाने के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि लड़की की बरामदगी के बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
आरोपी और उसके मददगारों की तलाश लगातार जारी है। जल्‍द ही उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शुक्रवार को आरोपियों के घर में आग लगाए जाने की घटना के बाद रुनकता के चौकी इंचार्ज जितेन्‍द्र सिंह को सस्‍पेंड कर दिया गया है। थाना प्रभारी सिकंदरा के
खिलाफ एसएसपी ने जांच शुरू करा दी है। लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह
ने बताया कि आगजनी के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है।