Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

यूपी में गैंगरेप आरोपियों के घर पुलिस ने बुलडोजर से दिखाया था ट्रेलर, देखिए क्या हुआ असर

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-सहारनपुर के चिलकाना में एक किशोरी से गैंगरेप के दो आरोपी भाइयों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सरेंडर करने की चेतावनी दी थी।
पुलिस बुलडोजर लेकर उसके घर पहुंची थी और सीढ़ी को तोड़ दिया था।

24 घंटे में सरेंडर करो नहीं तो पूरा घर गिरा दिया जाएगा। पुलिस ने गैंगरेप के अभियुक्तों के घर पर बुलडोजर से तोड़फोड़ का ट्रैलर दिखाते हुए चेतावनी दी तो खलबली मच गई।
अभियुक्त भी गिरफ्तारी देने के लिए पहुंच गए। पुलिस ने गांव के बाहर ही रास्ते से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला थाना चिलकाना का है। चिलकाना में एक सप्ताह पहले किशोरी से दो भाइयों ने गैंगरेप किया था, जिसका मुकदमा थाना चिलकाना में दर्ज किया गया था।
इसके बाद पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुट गई थी। लेकिन, अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे। बीते गुरुवार को एसओ चिलकाना सत्येंद्र राय बुलडोजर लेकर अभियुक्तों के घर पर पहुंच गए और घर के सीढ़ियों को तोड़ दिया था।
साथ ही चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं की गई तो मकान का ध्वस्त करा दिया जाएगा।
पुलिस कार्रवाई के बाद खलबली मच गई। साथ ही अभियुक्त भी दहशत में आ गए। शुक्रवार रात को पुलिस ने दोनों अभियुक्तों आमिर और आसिफ पुत्र शराफत निवासी चालाकपुर को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि गैंगरेप के अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने बुलडोजर के साथ दबिश दी थी।
शुक्रवार को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया।