Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

गोरखपुर में डेंगू का कहर, अब तक 177 मरीज मिले

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-गोरखपुर में डेंगू कहर बरपा रहा है। इसके मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बुधवार को जिले में नौ नए मरीज मिले थे। गुरुवार को भी आठ नए मरीज मिले हैं। इसमें छह नगर निगम क्षेत्र के हैं।
छह नगर निगम के और खोराबार और चौरीचौरा का एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 177 हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि महानगर के नीना थापा इंटर कॉलेज के पास रहने वाली 37 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। इसके अलावा रामजानकी नगर कॉलोनी में डेंगू का एक और मामला सामने आया। यहां 28 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। मानस विहार में 37 वर्षीय पुरुष, मोहद्दीपुर में 58 वर्षीय पुरुष में डेंगू मिला है। रसूलपुर में एक 11 वर्षीय बालक डेंगू की चपेट में आ गया है। एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। तिवारीपुर में 27 वर्षीय महिला और चौरीचौरा में 38 वर्षीय पुरुष भी डेंगू की चपेट में है।

137 घरों को नोटिस
इस समय जिले में मिले 177 मरीजों में से 112 शहरी क्षेत्र के हैं। जबकि 65 ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को चार घरों में लार्वा मिले हैं। इन घरों के स्वामियों को नोटिस दिया गया है। इसके साथ ही अब तक 137 घरों के स्वामियों को नोटिस दिया जा चुका। गुरुवार को 1254 स्थानों पर सोर्स रिडक्शन किया गया।
ठीक होने के बाद 48 घंटे महत्वपूर्ण
फिजिशियन डॉ. बीके सुमन ने बताया कि मर्ज ठीक होने के 48 घंटे तक शरीर को पानी की बहुत जरूरत होती है। ठीक होने के बाद तमाम लोग लापरवाह हो जाते हैं।

एक मशीन से सात बंगले में दूसरी से आठ वार्ड में फॉगिंग
नगर निगम क्षेत्र में गुरुवार को डेंगू पीड़ितों की संख्या 112 पहुंच गई। हालांकि असल आंकड़े इससे कही अधिक हैं। ऐसे हालात में शहर के आठ वार्डों में सिर्फ दो फागिंग मशीनें हैं। इनमें एक मशीन सात अधिकारियों के सरकारी आवास में फागिंग करती है।

ब्लड सेपरेशन मशीन शुरू
जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेशन मशीन शुरू हो गई। गुरुवार को इसकी मरम्मत का काम पूरा हो गया। इस मशीन के शुरू होने से अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स का निर्माण शुरू हो सकेगा। यह जानकारी एसआईसी ने दी। बताया कि ब्लड सेपरेशन मशीन की मरम्मत का काम पूरा हो गया।
ड्रोन से फागिंग कराने का सुझाव
डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच इंसेफेलाइटिस उन्‍मूलन अभियान के चीफ कैंपेनर और बाल रोग विशेषज्ञ डा.आर.एन.एन सिंह ने सुझाव दिया है मच्‍छरों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ड्रोन से एरियल फागिंग कराई जा सकती है। उन्‍होंने कहा कि डेंगू एक मच्छर जनित (एडीज इजिप्टाई से फैलने वाला) वायरल रोग है। इस पर काबू करने के लिए इसके वाहक मच्छरों पर शीघ्र और सभी स्थानों पर तत्काल नियंत्रण आवश्यक है। परम्‍परागत फागिंग से मच्छरों पर सभी स्थानों पर शीघ्र नियंत्रण मुश्किल है। यदि इस समय ड्रोन द्वारा फागिंग करा दी जाए तो बहुत कम समय में अधिक और दुर्गम स्थानों पर भी मच्छरों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। इससे डेंगु वायरस के वाहक मच्छरों पर प्रभावी नियंत्रण लग सकेगा।