वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद फरार पांच आरोपियों ने खुद थाने में आकर सरेंडर किया। हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। पुलिस ने घर पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी थी।
उत्तर प्रदेश में 'बाबा के बुलडोजर' ने अपराधियों को खौफ में ला दिया है। गुरुवार को अंबेडकर नगर में गैंगरेप के पांच आरोपियों ने बुलडोजर के डर से थाने में जाकर खुद को कानून के हवाले किया।
पांचों आरोपी जिउली गांव में नाबालिग लड़की से रेप के बाद फरार हो गए थे। परिजनों के साथ थाने पहुंचे आरोपियों ने हाथ जोड़कर एसएचओ जयप्रकाश सिंह के सामने माफी मांगी।
पुलिस ने जांच में पहचान होने के बाद आरोपियों के घर जाकर सरेंडर की चेतावनी दी थी। बुलडोजर के साथ पहुंची पुलिस ने घरवालों से कहा था
कि यदि आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया तो घर पर बुलडोजर चला दिया जाएगा। इसका असर भी दिखा और सभी खुद चलकर थाने पहुंच गए।
बुलडोजर अभियान को 'डेंजर प्लान' बताते हुए अंबेडकर नगर पुलिस ने ट्वीट किया, ''सामूहिक दुष्कर्म की घटना में संलिप्त
वांछित अभियुक्तों ने अंबेडकरनगर पुलिस की बुलडोजर की कार्यवाही के डर से थानें में आकर किया आत्मसमर्पण।''
पुलिस के मुताबिक, 29 मार्च को जैतपुर थाना क्षेत्र के जिउली गांव में छह व्यक्तियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था।
एक आरोपी रविप्रकाश यादव को पुलिस ने 6 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपी कमलेश, शुभम, रमेश, विजय कुमार, जयहिंद फरार थे।