BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

गोंडा के आसाराम बापू आश्रम में खड़ी कार में मिली लड़की की लाश, 3 साल से गायब है पिता

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-यूपी के गोंडा लापता नाबालिग लड़की का शव आशाराम आश्रम परिसर में कार में मिला। लापता लड़की परिजनों ने तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गोण्डा नगर कोतवाली क्षेत्र के बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू आश्रम से शुक्रवार भोर में एक नाबालिग लड़की की लाश बरामद हुई है।
लाश आश्रम के अंदर काफी दिनों से खड़ी एक कार में मिली है। लाश बरामद करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिमौर की निवासिनी लगभग पन्द्रह वर्षीय खुशी पांडेय पुत्री मनोज कुमार मंगलवार से घर लापता थी।
काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चल सका तो गुरुवार को घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह तीन से चार बजे के बीच पुलिस ने आश्रम से शव बरामद कर लिया।
नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा था।

आश्रम से कई लोगों को पूछताछ के लिए ले गई पुलिस : शव बरामदगी के बाद पुलिस आश्रम से कई लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है।
वहीं शव बरामद वाले कार के बारे में भी पुलिस पडताल कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

तीन वर्ष से गायब है पिता : लडकी का पिता भी पिछले तीन वर्षों से रहस्मय तरीके से गायब हो गया था। पुलिस उसके बारे में भी जांच पड़ताल कर रही है।
फिलहाल आश्रम में ताला लगा दिया गया है। किसी को भी आश्रम के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।