BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

उफनाई घाघरा में टूटा बांध, मऊ के कई गांवों में घुसा पानी

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कई इलाकों में इस समय बाढ़ से बुरा हाल है। आजमगढ़ के हला में बांध टूट जाने से बुरी हालत हो गई है। सीमावर्ती मऊ जिले के गांवों में भी तेजी से पानी घुस रहा है।
पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में बाढ़ ने विकराल रूप अख्तिायार कर लिया है। यूपी के आजमगढ़ में उफनाई घाघरा के चलते महला में बांध टूट जाने से बुरी हालत हो गई है। सीमावर्ती मऊ के गांवों में भी तेजी से पानी घुसने लगा है। इलाहाबाद-गोरखपुर मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
सूचना मिलते ही डीएम अरूण कुमार मौके पर पहुंचे। वे आला अधिकारियों के साथ बाढ़ के हालात का जायजा ले रहे हैं। बांध टूटने की वजह से मौके पर अफरातफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि
घाघरा नदी, खतरा बिन्दु 69.90 मीटर से 71.50 मुझे टर पर पहुंच गई है। क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में पानी तेजी से घुस रहा है।

घाघरा के जलस्‍तर ने तोड़ा 24 साल का रिकार्ड
घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर ने 24 साल का पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। बदरहुआ रेगुलेटर पर 1998 में नदी का जलस्तर 72.98 मीटर सर्वाधिक था। गुरुवार को 73.30 मीटर पर नदी बह रही थी। महुला के छितैनी के पास नदी का पानी बांध पर ओवरफ्लो होने लगा। जिसे बांधनें में लोग जुटे रहे।
क्षेत्र में कई स्थानो पर बांध में रिसाव शुरू हो गया। करीब 70 गांव की बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। क्षेत्र के लोगों के आवगमन के लिए 460 नावें लगाई हैं। घर छोड़ कर लोग सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। घाघरा नदी के जलस्तर रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हो रही है। जिससे देवारा क्षेत्र के लोगों की मुश्किले बढ़ रही है। पानी से घिरे गांव के लोग अपने समानो को समेट कर सुरक्षित स्थानो पर जा रहे है। गांव पूरी तरह से पानी से घिर गए है। 70 गांव की करीब 65 हजार की आबादी प्रभावित हुई है।

बांध में जगह-जगह से हो रहा था रिसाव

महुला गढ़वल बांध में महुला से हैदराबाद तक बंधे में जगह जगह रिसाव हो रहा था। अजमतगढ़ विकासखंड के महुला ग्राम पंचायत के छितौनी गांव के पास बंधे में रिसाव के साथ ही पानी ओवरफ्लो भी हो रहा है। टेकनपुर में भी बंधे से रिसाव हो रहा है। हरैया विकासखंड के सहनुपुर, सहबदिया, परसिया गांगेपुर, हाजीपुर, सौनौरा, हैदराबाद तक बंधे में रिसाव हो रहा है। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिलीप कुमार ने बताया कि रिसाव वाले स्थानो पर मरम्मत कराया जा रहा है। खतरे की कोई बात नहीं है। बंधा सुरक्षित है।