वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना शुरू की, जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना की शुरुआत की। लखनऊ में विशेष बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस योजना के तहत 60 साल की उम्र से ज्यादा वाली महिलाएं रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
वहीं, रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त मध्य रात्रि तक हर उम्र की महिलाओं को सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा की सुविधा भी दी गई है। इसके लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है।इस दौरान सीएम योगी ने कहा, “रक्षा बंधन के ठीक पूर्व लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर संचालित होने वाली बस सेवा जिसमें 27, 28 और 29 अगस्त को हर महिला को फ्री बस सेवा की सुविधा प्राप्त होगी। इसके अलावा 60 वर्ष के ऊपर की सभी माताओं, बहनों के लिए इस यात्रा को हम फ्री में उपलब्ध कराने जा रहे हैं।”
कहा, “उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और सिटी बस सेवा दोनों में हर बेटी, बहन, माता को 3 दिन के लिए निशुल्क बस सेवा प्रारंभ करने के लिए उन्हें बधाई देता हूं। 29 अगस्त के बाद 60 साल से अधिक उम्र की किसी भी महिला जो उत्तर प्रदेश की वासी हों अपना वोटर कार्ड या आधार कार्ड दिखाकर इस यात्रा का लाभ ले सकती हैं। उनके कोई किराया नहीं लिया जाएगा।”
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
- Click to share on Instagram (Opens in new window) Instagram