100 गाड़ियों के काफिले के साथ लखनऊ पहुंचे बृजभूषण, धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात पर बोले- वह अच्छे आदमी हैं, दोष सिस्टम का था

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- 100 गाड़ियों के काफिले के साथ लखनऊ पहुंचे बृजभूषण, धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात पर बोले- वह अच्छे आदमी हैं, दोष सिस्टम का था वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- 100 गाड़ियों के काफिले के साथ लखनऊ पहुंचे बृजभूषण, धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात पर बोले- वह अच्छे आदमी हैं, दोष सिस्टम का था
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- 100 गाड़ियों के काफिले के साथ लखनऊ पहुंचे बृजभूषण, धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात पर बोले- वह अच्छे आदमी हैं, दोष सिस्टम का था

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बुधवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे। करीब 100 गाड़ियों के काफिले के साथ शहर में निकले बृजभूषण का करीब 20 स्थानों पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया गया।

उनके काफिले के कारण शहीद पथ पर भीषण जाम लग गया। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात और उनसे जुड़े प्रश्न पर बृजभूषण ने पेपर लीक का जिक्र किए बिना कहा कि धर्मेंद्र प्रधान बहुत अच्छे आदमी हैं। उनका कोई दोष नहीं था, बल्कि सिस्टम का दोष था।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- 100 गाड़ियों के काफिले के साथ लखनऊ पहुंचे बृजभूषण, धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात पर बोले- वह अच्छे आदमी हैं, दोष सिस्टम का था
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- 100 गाड़ियों के काफिले के साथ लखनऊ पहुंचे बृजभूषण, धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात पर बोले- वह अच्छे आदमी हैं, दोष सिस्टम का था

अवध विहार में विनय शाही और शुभम सिंह की अगुवाई में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। यहां दो बुलडोजरों से बृजभूषण पर फूलों की बारिश की गई। आलमबाग पुल के पास आगमन गौरव राय और उनके साथियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान क्रेन के जरिए उन्हें माला पहनाई गई।

समर्थकों के स्वागत से उत्साहित बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, लखनऊ हमारा घर है। उनके लखनऊ आगमन को अदालत के फैसले के बाद लगातार सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखने के क्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

गत तीन अगस्त को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को मामले में बरी कर दिया था। अदालत ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर को भी बरी किया था। हालांकि, शिकायतकर्ता महिला पहलवानों की ओर से अदालत के फैसले को चुनौती देने की बात कही गई है।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending