UP विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर हाई अलर्ट, विधानभवन के 5 KM दायरे में धारा 163 लागू

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- UP विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर हाई अलर्ट, विधानभवन के 5 KM दायरे में धारा 163 लागू वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- UP विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर हाई अलर्ट, विधानभवन के 5 KM दायरे में धारा 163 लागू
यू 0 पी 0 विधान सभा भवन

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- आज  से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसूत्र सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधानभवन के आसपास करीब पांच किलोमीटर के दायरे को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, किसान संगठनों और अन्य संगठनों की ओर से धरना-प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के मद्देनजर विधानभवन की निर्धारित परिधि में ट्रैक्टर-ट्रॉली, घोड़ागाड़ी, बैलगाड़ी, भैंसागाड़ी, तांगा समेत अन्य धीमी गति वाले वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending