वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत सोमवार को खराब होने पर उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनकी हालत में सुधार है।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि परिसर के मंदिरों से चढ़ावा और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं के चोरी होने की एसआईटी व पुलिस की जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज की तबीयत सोमवार को अचानक खराब हो गई।
मेदांता अस्पताल में भर्ती राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का हालचाल लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी महंत नृत्य गोपाल दास महाराज से मिलने बुधवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे।
मेदांता के हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज की तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को आईसीयू में भर्ती किया गया। 88 वर्षीय महंत अब पहले से काफी बेहतर हैं। कोई गंभीर संक्रमण नहीं है। एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
