अयोध्या राम मंदिर में दान की गई चार किलो चांदी की ईंट भी चोरी? शिवसेना ने जांच की मांग की

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-अयोध्या राम मंदिर में दान की गई चार किलो चांदी की ईंट भी चोरी? शिवसेना ने जांच की मांग की वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-अयोध्या राम मंदिर में दान की गई चार किलो चांदी की ईंट भी चोरी? शिवसेना ने जांच की मांग की
अयोध्या राम मंदिर

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में शिवसेना यूबीटी की तरफ से सरोजनीनगर थाने में एक तहरीर दी गई है।

शिव सेना के उत्तर प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने तहरीर में आशंका जताई कि पार्टी की तरफ से राम मंदिर ट्रस्ट को दी गई चांदी की ईंट चोरी हो गई हैं। कई वर्ष बीतने के बावजूद उन्हें आज तक ईंट की रसीद भी नहीं दी गई।

यह भी नहीं बताया गया कि ईंट कहां है और उसका क्या इस्तेमाल हुआ है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। सरोजनीनगर निवासी अनिल सिंह ने कहा कि 24 नवंबर 2018 को शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का चेक दिया था।

हजारों शिव सैनिक और साधु-संतों के सामने चार किलोग्राम वजनी चांदी की ईंट भी मंदिर ट्रस्ट को भेंट की गई थी। मंदिर ट्रस्ट ने आज तक इसकी रसीद नहीं दी।

उन्होंने आशंका जताई है कि रुपयों के साथ ही चार किलो वजन की ईंट चोरी हो गई है। उन्होंने ईंट की वर्तमान स्थिति और अभिलेखों के संबंध में विस्तृत जांच और मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। सरोजनीनगर थाने के इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-अयोध्या राम मंदिर में दान की गई चार किलो चांदी की ईंट भी चोरी? शिवसेना ने जांच की मांग की

 

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending