लखनऊ में दो महिलाओं ने विधान भवन के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, हरदोई में पुलिस पर अनदेखी का आरोप

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ में दो महिलाओं ने विधान भवन के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, हरदोई में पुलिस पर अनदेखी का आरोप वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ में दो महिलाओं ने विधान भवन के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, हरदोई में पुलिस पर अनदेखी का आरोप
दोनों महिलाओं को सुरक्षित रूप से थाना हजरतगंज लाया गया

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव की दो महिलाओं ने सोमवार को लखनऊ में विधान भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। इनका अपने चाचा के साथ विवाद चल रहा है और पुलिस ने इस प्रकरण में केस भी दर्ज किया है।

लखनऊ में हजरतजंग थाना क्षेत्र में विधानभवन के पास दो महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने जानकारी दी कि विधान भवन के पास दो महिलाओं (मां एवं बेटी) ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल ने त्वरित सतर्कता, संवेदनशीलता एवं सूझबूझ का परिचय देकर दोनों महिलाओं को तत्काल सुरक्षित रूप से रोक लिया गया। जिससे अप्रिय घटना बच गई।

इन दोनों महिलाओं को सुरक्षित रूप से थाना हजरतगंज लाया गया, जहां उनसे घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पूछताछ में पता चला कि दोनों महिलाएं हरदोई के थाना संडीला क्षेत्र की निवासी हैं। उनका एक प्रकरण थाना संडीला क्षेत्र से संबंधित है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिलाओं ने अपने गांव के मकान में चोरी, संपत्ति विवाद के प्रकरण में स्थानीय थाने पर कार्रवाई न होने संबंधी शिकायतों को लेकर अपनी व्यथा व्यक्त की गई है। महिलाओं का कहना है कि उक्त मामले में न्याय न मिलने एवं स्वयं को असुरक्षित महसूस करने के कारण वे अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए लखनऊ आई थीं।

पुलिस ने दोनों महिलाओं की बात को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उनके आरोपों एवं शिकायतों के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है। संबंधित जनपद एवं स्थानीय पुलिस सम्पर्क किया जा रहा है। महिलाएं सुरक्षित हैं तथा स्थिति नियंत्रण में है।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ में दो महिलाओं ने विधान भवन के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, हरदोई में पुलिस पर अनदेखी का आरोप

 जान से मारने की धमकी देने का मामला-

पारिवारिक विवाद के कारण अभिषेक सिंह उर्फ अरविंद सिंह ने अपने चाचा सर्वदमन सिंह के साथ शराब के नशे में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में घटना सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आरोपित की मां मिथिलेश कुमारी के लगाए गए चोरी के आरोप जांच में गलत पाए गए। जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के कारण आरोपी की पत्नी घर से गेहूं बेचकर मायके चली गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपित अभिषेक सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से नौ मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही मिथिलेश कुमारी पर बार-बार झूठी शिकायतें करने का भी आरोप है।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending