लखनऊ के गोमती नगर में LDA बनाएगा तीन नई हाईटेक पार्किंग, लोगों को जाम से मिल सकेगी बड़ी राहत

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ के गोमती नगर में LDA बनाएगा तीन नई हाईटेक पार्किंग, लोगों को जाम से मिल सकेगी बड़ी राहत

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- एलडीए गोमतीनगर क्षेत्र में तीन आधुनिक पार्किंग बनाएगा। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद गोमतीनगर में लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। तीनों पार्किंग का निर्माण सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) माडल पर कराया जाएगा। बढ़ते वाहनों की संख्या और पार्किंग संकट से निजात मिलेगी।

अंबेडकर स्मारक के सामने व यूपी दर्शन पार्क के पास अत्याधुनिक मैकेनिकल पार्किंग का निर्माण होगा। परियोजना पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलने से सड़क किनारे वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी।

इसी तरह पत्रकारपुरम चौराहे के निकट स्थित पार्क में तीन मंजिला भूमिगत पार्किंग बनाई जाएगी। इस पर 48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नई पार्किंग के शुरू होने के बाद इस क्षेत्र में यातायात दबाव काफी हद तक कम होने की संभावना है। विरामखंड क्षेत्र में भी पार्क के भीतर भूमिगत पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना पर 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इससे आसपास के व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या का समाधान होगा। योजना के अनुसार पार्किंग निर्माण के दौरान पार्कों की उपयोगिता को भी बनाए रखा जाएगा। निर्माण केवल 70 प्रतिशत क्षेत्रफल पर होगा, जबकि शेष भूमि को खुला रखा जाएगा। पार्किंग के ऊपर आधुनिक सुविधाओं से युक्त हरित पार्क विकसित किए जाएंगे, जिससे नागरिकों को मनोरंजन और पर्यावरणीय लाभ दोनों मिल सकेंगे।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, पीपीपी मॉडल पर हरित क्षेत्र को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक पार्किंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending