वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर ‘माइनर पैच दिखने के अलर्ट मोड पर रही निर्माण संस्था ने इसको समय रहते दुरुस्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास की मिसाल गंगा एक्सप्रेसवे के एक हिस्से पर हाल ही में एक छोटा सा पैच (तकनीकी खामी) देखा गया था, जिसे निर्माण संस्था ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया है।
मेरठ से प्रयागराज को को जोड़ने वाला 594 किमी का यह एक्सप्रेसवे प्रदेश में शानदार निर्माण, बेहतरीन कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का सबसे बड़ा प्रतीक बनकर उभरा है।
मेरठ से प्रयागराज तक जुड़ा यह एक्सप्रेसवे न केवल यात्रा को सुगम बना रहा है, बल्कि पश्चिमी और पूर्वी यूपी के बीच यात्रा को सुगम और सुरक्षित बना रहा है। इस एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रहे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से प्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास को भी एक नई और तेज गति मिल रही है।
