यूपी में गुजरात माडल का ट्रांसफार्मर फुंक गया, सपा प्रमुख अखिलेश से योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-यूपी में गुजरात माडल का ट्रांसफार्मर फुंक गया, सपा प्रमुख अखिलेश से योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘यूपी में गुजरात माडल’ का ट्रांसफार्मर फुंक गया है और जबरदस्ती जोड़े गए तारों में अब चिंगारी निकल रही है।

तंज कसते हुए लिखा कि मीटर बिना बिजली के ही दौड़ रहे हैं और जनता भाजपाइयों के पीछे दौड़ रही है। बड़े-बड़ों को प्रशिक्षण देने वाले लोग खुद ही फेल हो गए हैं, तो उनके शिष्यों से क्या उम्मीद की जा सकती है।

सरकार पर समस्याओं से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता पूछ रही है कि आखिर किसी भी समस्या के सामने आते ही भाजपा हाथ क्यों खड़े कर देती है।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending