वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-
लखनऊ- वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का मानना है कि केंद्रीय बजट, उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने मेंं अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा है कि बजट प्रदेश के समग्र, संतुलित और तेज विकास को नई दिशा देने वाला है। पूंजीगत व्यय में वृद्धि होेने से प्रदेश में एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कारिडोर, लाजिस्टिक्स हब, रेलवे और शहरी आधारभूत ढांचे के विकास को गति मिलेगी। निवेश के नए द्वार खुलेंगे।
11 फरवरी को राज्य का बजट पेश करने वाले खन्ना कहते हैं कि केंद्रीय बजट में औद्योगिक प्रोत्साहन और एमएसएमई समर्थन से प्रदेश में छोटे एवं मध्यम उद्योगों को मजबूती मिलेगी। डिजिटल नालेज ग्रिड की स्थापना का लाभ युवाओं को मिलेगा।

टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 15 ऐतिहासिक शहरों को बढ़ावा देने, 10 हजार टूरिस्ट गाइड बनाए जाने, एआई का हब तथा 40 हजार करोड़ इलेक्ट्रानिक सेक्टर पर खर्च किए जाने के निर्णय का लाभ भी यूपी को मिलेगा।
कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए 20 हजार करोड़ रुपये के प्रविधान से खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले शहरों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा है कि कृषि एवं ग्रामीण विकास पर केंद्रित प्रविधानों से प्रदेश के किसानों की आय बढ़ेगी। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण से जुड़े प्रविधानों का सीधा लाभ गरीब, महिला, बुजुर्ग और वंचित वर्ग को मिलेगा।