बस्ती, अयोध्या और अंबेडकरनगर में संजय उर्फ संजीव के खिलाफ दर्जनों केस, एसटीएफ पर कार्बाइन से की फायरिंग

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-बस्ती, अयोध्या और अंबेडकरनगर में संजय उर्फ संजीव के खिलाफ दर्जनों केस, एसटीएफ पर कार्बाइन से की फायरिंग वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-बस्ती, अयोध्या और अंबेडकरनगर में संजय उर्फ संजीव के खिलाफ दर्जनों केस, एसटीएफ पर कार्बाइन से की फायरिंग
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-बस्ती, अयोध्या और अंबेडकरनगर में संजय उर्फ संजीव के खिलाफ दर्जनों केस, एसटीएफ पर कार्बाइन से की फायरिंग

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डर संदीप सिंह के हत्यारोपी संजय उर्फ संजीव को शनिवार तड़के एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उसने एसजीपीजीआई क्षेत्र में संदीप सिंह को ऑफिस के बाहर ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतारा था। वह पूर्वांचल में आतंक का पर्याय बना हुआ था।

बस्ती, अयोध्या व अंबेडकरनगर में बड़ी वारदात करने वाले संजय उर्फ संजीव पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित था। शनिवार को तड़के पुलिस ने लखनऊ में इंदिरा कैनाल रोड पर उसकी घेराबंदी की तो उसने एसटीएफ पर कार्बाइन से फायरिंग कर दी। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में वो ढेर हो गया। संजय उर्फ संजीव अंबेडकरनगर के कुख्यात बदमाश दिलीप वर्मा व खान मुबारक गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर कई जघन्य अपराधों में लिप्त था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस आयुक्त, लखनऊ ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

एसटीएफ के एडीशनल एसपी और संजय उर्फ संजीव का एनकाउंटर करने वाली टीम के लीडर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि एक लाख के इनामी शूटर संजय उर्फ संजीव को इंदिरा कैनाल रोड पर हमारी टीम ने  घेरा तो उसने कार्बाइन से फायर झोंक दिया। मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल कुख्यात बदमाश को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

बदमाश संजय बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था और लखनऊ पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का ईनाम रखा था। वह हत्या समेत कई संगीन मामलों में लंबे समय से वांछित था। उसके खिलाफ अंबेडकरनगर, बस्ती और अयोध्या में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उसने कई वारदातों को अंजाम दिया था।

दो वर्ष पहले जमानत पर छूटकर घर आया-

अंबेडकरनगर में अहिरौली थाने के चककोडार के निवासी संजय उर्फ संजीव के विरुद्ध महरुआ व अकबरपुर थाने में हत्या, लूट, गैर इरादतन हत्या, बलवा, मारपीट आदि के मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा बस्ती, अयोध्या जिलों में कई गंभीर मुकदमे भी हैं। करीब दो वर्ष पहले जमानत पर छूटकर जेल से घर आया था। इसके बाद वह कभी-कभार गांव में दिखता था। गत अप्रैल में बहन की शादी में आया था। उसके दिलीप वर्मा गिरोह का सक्रिय सदस्य होने की चर्चा है।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-बस्ती, अयोध्या और अंबेडकरनगर में संजय उर्फ संजीव के खिलाफ दर्जनों केस, एसटीएफ पर कार्बाइन से की फायरिंग

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending