Rajnath Singh: लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, यूपी में भी दोहराया जाएगा बिहार का परिणाम

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- Rajnath Singh: लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, यूपी में भी दोहराया जाएगा बिहार का परिणाम वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- Rajnath Singh: लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, यूपी में भी दोहराया जाएगा बिहार का परिणाम
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- Rajnath Singh: लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, यूपी में भी दोहराया जाएगा बिहार का परिणाम

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-

लखनऊ:- देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिन के दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। लखनऊ में दो दिन के प्रवास पर राजनाथ सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

लखनऊ में शनिवार को पहले कार्यक्रम में राजनाथ सिंह सदर बाजार के संस्कृत पाठशाला महाविद्यालय पहुंचे और वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद में उन्होंने बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के साथ भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव के परिणाम से भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव सामने आया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैने वायरल फीवर में भी बिहार में जनसभा की थी और मालदीव भी गया था। कार्यकर्ताओं के पसीने से बिहार की जीत हासिल हुई है।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- Rajnath Singh: लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, यूपी में भी दोहराया जाएगा बिहार का परिणाम
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- Rajnath Singh: लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, यूपी में भी दोहराया जाएगा बिहार का परिणाम

भाषण से समाप्त नहीं होता भ्रष्टाचार –
राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए जनधन खाता खुलवाया, जिससे की लाभार्थी के खाते में सीधा धन जमा हो सके। जमधन खाता खोलने के लिए हुई बैठक में मैं भी बैंक अधिकारियों के साथ था, हमने पूछा इससे क्या लाभ होगा। पहले जो सहायता सरकार देती थी, उसमें से 100 में से 40 या 50 पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। आज सौ पैसा चलता है तो वो पूरा पहुंचता है, लेकिन बैंक कर्मियों ने कहा कि खाता खुलने से धन पहुंचने के साथ ही बचेगा भी। राजनाथ सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार भाषण से समाप्त नहीं होता व्यवस्था में बदलाव करके होता है। भारत में यूपीआई का लेनदेन विश्व में सबसे ज्यादा है। इसके उपयोग से विश्व में भ्रष्टाचार कम हुआ है।

 

लखनऊ में दस वर्ष में काफी परिवर्तन-

राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में दस वर्ष में काफी परिवर्तन दिख रहा है। ईमानदारी से काम किया जाए तो परिवर्तन किया जा सकता है। भारत को विकसित बनाने का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी कम होने से लाभ हुआ है। राजनाथ सिंह ने लोगों से पूछा कि वस्तु कम हुई है या नहीं। लोगों ने कहा कि वस्तु की कीमत कम हुई है। रक्षा मंत्री ने कहा लोगों के पास पैसा आयेगा तो वह बाजार में तेजी से चलेगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में बने मिसाइल और हथियार खरीदने की पूरी दुनिया में होड़ लगी है। हमारा मामला भी ठीक हुआ है। जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने ऑपरेशन सिंदूर में करिश्मा किया वो हमारे लखनऊ में बनी है।

हम राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, देश बनाने के लिए करते-
उन्होंने कहा कि बहुत सी पार्टियां जाति, क्षेत्र और मजहब की बात करती हैं, लेकिन भाजपा ने सदैव देशभक्ति की बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति स्पष्ट है, हम राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, देश बनाने के लिए करते हैं। हमारे कामकाज का तरीका दूसरी पार्टी से भिन्न है। इसी कारण हम लोग कहते भी हैं, पार्टी विद डिफरेंस।

सिस्टम में बदलाव लाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया-
राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सारी पार्टियां भ्रष्टाचार रोकने की बात करती हैं, लेकिन भाजपा सही मायने में भ्रष्टाचार को रोकती है। हमारी सरकार ने पहली बार सिस्टम में बदलाव लाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। राजनाथ ने कहा कि जनता ने देखा कि बिहार की सरकार में भ्रष्टाचार नहीं है और हमको फिर बिहार की सत्ता सौंप दी। इस बार जनता ने बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है। राजनाथ सिंह ने बेहद उत्साह में कहा कि बिहार के परिणाम को 2027 में उत्तर प्रदेश में भी दोहराया जाएगा।

मैं झूठ बोलकर राजनीति नहीं कर सकता-
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि मैं झूठ बोलकर राजनीति नहीं कर सकता। इतना काम आज तक नहीं हुआ है। कमियां रहेंगी। कार्यकर्ता का काम है जनता से सीधे संवाद स्थापित करना और उनको लेकर आना। नेता बहुत हैं, लखनऊ का विकास तेजी के साथ हो रहा पार्टी को जो सफलता मिली आपके (कार्यकर्ताओं) दम पर ही मिली है और पार्टी का कद आपकी वजह से बढ़ रहा है। उन्होंने इसके साथ ही कई लोगों को चेताया कि नेतागिरी न करें, इसका इलाज हमारे पास भी है।

छावनी परिषद का चुनाव होगा-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा छावनी परिषद का चुनाव होगा। कुछ कारण था स्थगित हुआ था, लेकिन चुनाव होगा। विदित हो वर्ष 2015 के बाद छावनी परिषद का चुनाव नहीं हुआ है। इसका कार्यकाल वर्ष 2020 में समाप्त हुआ है।
रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शनिवार से दो दिवसीय दौरे पर राजधानी में रहेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अनुसार राजनाथ सिंह दोनों दिन सामाजिक, संगठनात्मक और स्मृति कार्यक्रमों से शामिल होंगे।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending