एकसाथ भिड़ेंगे आलिया और रणबीर कपूर, ‘एनिमल’ या ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ कौन मारेगा बाजी?
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी रील और रियल लाइफ दोनों में ही खूब पसंद की जाती है। दोनों ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। पिछले साथ दोनों पहली बार एकसाथ ब्रह्मास्त्र में बड़े पर्दे पर नजर आए थे। बता दें कि हाल ही में माता-पिता बने ये स्टार्स अब अपनी जिंदगी में फिर से खूब एक्टिव हो गए हैं। पिछले दिनों आलिया भट्ट की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की रिलीज डेट सामने आ गई है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस साल दोनों पति-पत्नी की फिल्में क्लैश करने जा रही हैं।