वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज–
लखनऊ- समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के यूपी चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर होने वाली मीटिंग टल गई है। इस पर ओपी राजभर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आखिर दिल्ली वाले ‘शहजादे’ के सामने लखनऊ वाले ‘नवाब’ साहब को तलवार सरेंडर करना ही पड़ गया।
ओपी राजभर ने लिखा, आज एक कहावत याद आ गई। ‘भई गति सांप छछुंदर जैसी’।
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। कांग्रेस ने 181 सीटों की डिमांड रखी है। इस बीच मंगलवार को दोनों दलों के बीच मीटिंग होनी थी, जिसे फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।

बता दें कि मीटिंग में होने वाली देरी की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। इसी बीच सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपकी स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि अपने पिता पद्मभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव पर लिखी किताब के प्रमोशन में जाने के लिए आपके पास वक्त नहीं होता, मगर दिल्ली वाले ‘युवराज’ के एक बुलावे पर हाजिरी लगाने दौड़कर पहुंच जाते हैं।’