लखनऊ के एक्यूएस हाइट अपार्टमेंट के पेंटहाउस के कमरे में लगी आग, कमरे से शराब की बोतलें लेकर भागे युवक

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ के एक्यूएस हाइट अपार्टमेंट के पेंटहाउस के कमरे में लगी आग, कमरे से शराब की बोतलें लेकर भागे युवक वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ के एक्यूएस हाइट अपार्टमेंट के पेंटहाउस के कमरे में लगी आग, कमरे से शराब की बोतलें लेकर भागे युवक
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ के एक्यूएस हाइट अपार्टमेंट के पेंटहाउस के कमरे में लगी आग, कमरे से शराब की बोतलें लेकर भागे युवक

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- चिनहट के नंदी विहार में एक्यूएस हाइट अपार्टमेंट के फ्लैट में सोमवार की सुबह आग लग गई। अंदर से धुआं और लपटें निकलते देख आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस और दमकल को दी।

इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के समय पेंटहाउस में कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। आग भड़कते ही वहां चीख पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक कमरे से शराब की बोतलें और अन्य सामान लेकर मौके से फरार हो गए। लोगों का कहना है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह आवासीय है, लेकिन उसका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।

आरोप है कि पेंट हाउस समेत अन्य कमरों को किराये पर देकर स्टे-इन और पार्टियां कराई जाती थी। फिलहाल पुलिस  और दमकल विभाग आग लगने के कारणों और पेंटहाउस के बारे में जांच कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पेंटहाउस तौकीर अहमद नामक व्यक्ति का है। आसपास के लोगों का आरोप है कि बिल्डिंग में लंबे समय से संदिग्ध और गलत गतिविधियां संचालित हो रही थीं। इसकी शिकायत कई बार पुलिस और एलडीए से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

रेजिडेंशियल बिल्डिंग में चल रहा होटल-

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के नंदी विहार स्थित एक्यूएस हाइट अपार्टमेंट के पेंटहाउस में सोमवार सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पेंटहाउस का कमरा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस ने आग पर काबू पाया। यह बिल्डिंग पेंटहाउस की है।

चार गाड़ियों ने पाया काबू-

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने बताया कि बीकेटी, इंदिरानगर, हजरतगंज दमकल स्टेशन से पहुंची चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में एसी में शार्ट सर्किट से आग की आशंका जताई जा रही है।

लोगों का आरोप है कि रेजिडेंशियल बिल्डिंग है लेकिन यहां कॉमर्शियल गतिविधियां होती हैं। आरोप है कि पेंटहाउस और कमरों को किराये पर देकर पार्टियां कराई जाती थीं। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ के एक्यूएस हाइट अपार्टमेंट के पेंटहाउस के कमरे में लगी आग, कमरे से शराब की बोतलें लेकर भागे युवक

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending