वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल का जमकर गुणगान किया है। साइकिल ही समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने बुधवार को विश्व साइकिल दिवस पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के गुरु उदय प्रताप सिंह की कविता पोस्ट की।
इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ के स्पोर्ट्स कॉलेज में बीते 11 वर्ष से अधूरे पड़े वेलोड़्म को लेकर भी सरकार पर तंज कसा और लिखा कि स्पोर्ट्स कॉलेज जिस ‘वेलोड्रोम’ पर साइकिल दौड़नी है, वो भाजपा सरकार में पिछले 11 सालों से ठहरा हुआ है।
बीजेपी और विकास में छत्तीस का आँकड़ा है।
साइकिल को लेकर पोस्ट-
साइकिल भी है खूब सवारी
थोड़े दाम काम दे भारी
इसकी महिमा जग से न्यारी
सभी जनों को दिल से प्यारी
साइकिल भी है खूब सवारी
थोड़े दाम काम दे भारी
इसकी महिमा जग से न्यारी
सभी जनों को दिल से प्यारी
इसको खर्च न पानी चहिए
पैर चलाओ चलते पहिए
मगर संतुलन साधे रहिए
दोनों हत्थे संभल के गहिए
तो निश्चित है जीत तुम्हारी
साइकिल भी है खूब सवारी
थोड़े दाम काम दे भारी
इसकी जग में महिमा न्यारी
सभी जनों को दिल से प्यारी
साथी श्रमिक किसानों की है
फौजी वीर जवानों की है
दानों और नादानों की है
मेज़बान ,मेहमानों की है
इस पर मोहित सब नर नारी
थोड़े दाम काम दे भारी
जिन पर कोई चले न गाड़ी
उन रास्तों पर चले अगाड़ी
जोर लगाओ चढ़ो पहाड़ी
कभी न देखे जंगल झाड़ी
सबकी दूर करे लाचारी
साइकिल भी है खूब सवारी
बच्चों का है खेल साइकिल
कभी न मांगे तेल साइकिल
चलती रेलम पेल साइकिल
रखती जग से मेल साइकिल
इसका मालिक रहे सुखारी
साइकिल भी है खूब सवारी
थोड़े दाम काम दे भारी
