उत्तर प्रदेश के 43 जिलों में आज भी तेज आंधी को लेकर रेड अलर्ट, ओलावृष्टि की भी आशंका

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- उत्तर प्रदेश के 43 जिलों में आज भी तेज आंधी को लेकर रेड अलर्ट, ओलावृष्टि की भी आशंका

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- 

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में भले ही गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिलने जा रही है, लेकिन बेमौसम आंधी-पानी से परेशानी बढ़ सकती है। गुरुवार रात आंधी-पानी के कारण जनहानि से साथ ही काफी नुकसान के बाद भी इसका कहर जारी रहेगा।

प्रदेश में शुक्रवार को 43 जिलों में तेज आंधी चलेगी। इसकी हवा की गति 70 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। इसके साथ ही साथ 40 से अधिक जिलों में ओलावृष्टि की आशंका है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में भारी बारिश का भी अनुमान है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, संत रवि दास नगर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल बदायूं जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर सहित आसपास के इलाकों में आंधी चलेगी।

हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा-

इन जिलों में हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। झोंको में हवा की रफ्तार बढ़कर 100 किमी प्रतिघंटा हो सकती है। चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुलातनपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में भी आंधी आएगी। इन जिलों में हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। झोंकों में हवा की रफ्तार बढ़कर 90 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

मेघगर्जन के साथ हो सकता वज्रपात-

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत्, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending