वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-
बाराबंकी- जहांगीराबाद स्थित मछली फार्म में हुई डकैती के मामले में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। 25 जनवरी को हुई डकैती के बाद से फरार लखनऊ के इस बदमाश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। स्वाट व असन्द्रा पुलिस ने शनिवार भोर हुई मुठभेड़ बदमाश के पैर में गोली लगी है।
25 जनवरी को जहांगीराबाद मछली फार्म पर हुई डकैती में वांछित था बदमाश-
स्वाट व असन्द्रा पुलिस शनिवार भोर गश्त और चेकिंग कर रही थी, तभी कंधवापुर मोड़ के पास सिद्धौर से रामसनेहीघाट हाईवे की ओर एक संदिग्ध युवक बाइक से आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पकड़े जाने से बचने के लिए बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित त्रिपाठी के कान के पास से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।

बदमाश की गोली से बाल बाल बच्चे स्वाट प्रभारी, लखनऊ का है बदमाश-
पुलिस की आत्मरक्षा करते हुए जवाबी फायरिंग की जिससे आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़कर उपचार के लिए सीएचसी सिद्धौर भेजा।
एसपी ने दी जानकारी-
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश लखनऊ के बख्शी का तालाब, देवरी रुखारा निवासी रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह है। जो जहांगीराबाद में 25 जनवरी को मछली फार्म में हुई डकैती के मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
सूरज पर लखनऊ और बाराबंकी में डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अवैध शस्त्र से जुड़े 11 मुकदमे दर्ज है, उसके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।