वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-
सुल्तानपुर -लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के दामोदर इंटर कॉलेज के पास तेज़ रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक और साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया।
इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दोनों घायलों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान—
▪️ विजय बहादुर पुत्र लालता प्रसाद, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी ग्राम पर्सीपुर हिरावनपुर (साइकिल सवार)
▪️ श्यामलाल पुत्र जीवधान, उम्र लगभग 60 वर्ष, निवासी ग्राम अंतपुर (ई-रिक्शा चालक)
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया

*दामोदर इंटर कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा*