बाराबंकी में तमंचा तानकर बदमाशों ने मछली फार्म में चार कर्मचारियों को बनाया बंधक, ₹4.80 लाख लूटकर हुए फरार

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- बाराबंकी में तमंचा तानकर बदमाशों ने मछली फार्म में चार कर्मचारियों को बनाया बंधक, ₹4.80 लाख लूटकर हुए फरार वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- बाराबंकी में तमंचा तानकर बदमाशों ने मछली फार्म में चार कर्मचारियों को बनाया बंधक, ₹4.80 लाख लूटकर हुए फरार
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- बाराबंकी में तमंचा तानकर बदमाशों ने मछली फार्म में चार कर्मचारियों को बनाया बंधक, ₹4.80 लाख लूटकर हुए फरार

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-

बाराबंकी- गणतंत्र दिवस की मुस्तैदी के बीच सशस्त्र बदमाशों ने मछली फार्म पर धावा बोल दिया। चार कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर हाथ बांधकर बंधक बना डाला। बदमाशों ने वहां के कार्यालय में रखे 4.80 लाख रुपये, कर्मचारियों के मोबाइल लूटे और सीसीटीवी कैमरे व डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी उठा ले गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज किया है।

लखनऊ के चिनहट निवासी परवेज व उनके भतीजे शहनवाज मत्सपालन व बिक्री का कारोबार करते हैं। जहांगीराबाद के मिश्रीपुर में उनका मछली फार्म स्थित है। जहां नेपाल के कपिलवस्तु जिला के चंवटा कुदरवेतवा निवासी मुंशी दारोगा उर्फ समीउल्ला सहित मिश्रीपुर के लल्लन उर्फ चन्द्रिका प्रसाद, रसूलपुर किदवाई का कुंदन उर्फ रंजीत, रोशन कुमार व मोहित हर समय रहते हैं।

मुंशी दारोगा के अनुसार 25 जनवरी की रात करीब दो बजे चार बदमाश अंदर घुस आए। उस समय भंडारी मोहित किचन में सो रहा था और मुंशी कार्यालय से निकलकर लघुंशका के लिए गए हुए थे। शेष तीन कर्मचारी बाहर अलाव ताप रहे थे। बदमाश अंदर आते ही रोशन को जमीन पर पटकर तमंचा तान दिया।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- बाराबंकी में तमंचा तानकर बदमाशों ने मछली फार्म में चार कर्मचारियों को बनाया बंधक, ₹4.80 लाख लूटकर हुए फरार
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- बाराबंकी में तमंचा तानकर बदमाशों ने मछली फार्म में चार कर्मचारियों को बनाया बंधक, ₹4.80 लाख लूटकर हुए फरार

उन्हें के मोफलर के चार हिस्से कर चारों के हाथ बांध दिए। सभी को पीटते हुए कार्यालय के अंदर ले गए, जहां तीन दिन मछली बिक्री के रखे 4.80 लाख रुपये लूट लिए। वहां लगा कैमरा तोड़ा और कैमरा सहित डीवीआर व कर्मचारियों के दो मोबाइल छीन कर भाग गए। कुछ देर बाद वह कमरे से बाहर निकले और किचन में सो रहे मोहित को जगाया।

जिसने सभी को मुक्त किया और अपने मालिक को फोन किया। इसके बाद करीब चार बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली, तो पुलिस के होश उड़ गए। जहांगीराबाद पुलिस सहित क्राइम ब्रांच सहित फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। सोमवार शाम पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मुंशी की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा लिखा है।

फुटेज खंगाल रही पुलिस

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस मछली फार्म के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। हालांकि पुलिस को अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। संदेह के आधार पर पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान और तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है और चार टीमों को लगाया गया है। कुछ संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ भी चल रही है।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending