‘मम्मी-पापा, मैं इस दुनिया में जीने लायक नहीं हूं’… मां की डांट से आहत युवक ने सुसाइड नोट लिखकर मौत को लगाया गले

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- 'मम्मी-पापा, मैं इस दुनिया में जीने लायक नहीं हूं'... मां की डांट से आहत युवक ने सुसाइड नोट लिखकर मौत को लगाया गले वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- 'मम्मी-पापा, मैं इस दुनिया में जीने लायक नहीं हूं'... मां की डांट से आहत युवक ने सुसाइड नोट लिखकर मौत को लगाया गले
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- 'मम्मी-पापा, मैं इस दुनिया में जीने लायक नहीं हूं'... मां की डांट से आहत युवक ने सुसाइड नोट लिखकर मौत को लगाया गले

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-

लखनऊ- पापा आप कुछ गलत मत करना, मम्मी का साथ देना। कोई मदद चाहिए तो दोस्त विशाल और प्रियांशु से ले लेना। ये बातें सुसाइड नोट में लिखकर ठाकुरगंज के रहमतगंज निवासी 20 वर्षीय हिमांशु शर्मा अपने घर से चला गया।

थोड़ी देर बाद दोस्तों को फोन कर बताया कि उसने फैजुल्लागंज इलाके में जहर खा लिया। खोजबीन करते हुए दोस्त पहुंचे तो वह सड़क किनारे अचेत मिला। दोस्तों ने ट्रामा सेंटर पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस छानबीन में जुटी है। रहमतगंज निवासी 20 वर्षीय हिमांशु शर्मा गिग वर्कर था।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- 'मम्मी-पापा, मैं इस दुनिया में जीने लायक नहीं हूं'... मां की डांट से आहत युवक ने सुसाइड नोट लिखकर मौत को लगाया गले
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- ‘मम्मी-पापा, मैं इस दुनिया में जीने लायक नहीं हूं’… मां की डांट से आहत युवक ने सुसाइड नोट लिखकर मौत को लगाया गले

शनिवार रात घर में शराब के नशे में पहुंचा तो मां ने डांट दिया। इससे नाराज होकर हिमांशु अपने कमरे में चला गया। हिमांशु बाहर न जाए इसलिए मां ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद हिमांशु घर की छत कूदकर बाहर निकल गया। दोस्तों को फोन कर बताया कि जहर खा लिया।

खोजबीन करते हुए दोस्त पहुंचे और ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को हिमांशु के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें हिमांशु ने लिखा कि ‘सॉरी मम्मी-पापा, अब मैं इस दुनिया में जीने लायक नहीं हूं, मैं जानता हूं कि आप हम से बहुत प्यार करते हैं और मैं अपने आप से आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें मेरे किसी दोस्त का हाथ नहीं है। न ही मेरे किसी परिवारवाले का हाथ है।

मम्मी लव यू, अपना और बहन तनु का ख्याल रखना। मेरे दोनों दोस्त से कोई काम पड़े तो करवाना।’ हिमांशु ने दोस्त विशाल और प्रियांशु का नाम लिखते हुए कहा कि ‘मेरी मम्मी-पापा, बहन को कोई दिक्कत आए तो तुम लोग साथ देना।’

आगे हिमांशु ने लिखा कि ‘मम्मी आपकी बैंक से हमारी एलआईसी की किस्त कट रही है। पैसे मिलें तो आप लीजिएगा।’ हिमांशु ने अन्य बातें लिखीं और पांच दोस्तों के नाम लिखते हुए परिवार की मदद करने की बात कही। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि परिवार ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है।

इंस्टाग्राम पर लगाई थीं कई स्टोरी-

हिमांशु ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी लगाई थी। एक में लिखा था कि ‘पता नहीं किस कलम से किस्मत लिखी है मेरी, जब भी खुश रहने की कोशिश करता हूं तो नया दर्द मिलता है। दूसरी में था कि ‘हम जब दुनिया से जाएंगे तो हैप्पी एंडिंग कर के जाएंगे, लोग बहुत खुश होंगे’।

तीसरी में डायलॉग था कि ‘अब लापता होने का समय आ गया है, अब सब तरस जाएंगे मुझे देखने के लिए’ इसके अलावा भी कुछ अन्य स्टोरी थीं। हिमांशु के इंस्टाग्राम पर 13 हजार से अधिक फॉलोवर हैं।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending