वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-
लखनऊ- यूपी दिवस पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है, श्रीअयोध्या धाम की आस्था, मथुरा की महिमा और काशी की कल्याणकारी दिव्यता से सुशोभित विरासत और विकास की पुण्यभूमि उत्तर प्रदेश के 77वें स्थापना दिवस की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
नया भारत, नया उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा, कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश का ग्रोथ इंजन ‘नया उत्तर प्रदेश’ आज ‘नए भारत’ की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति का पथ-प्रदर्शक बन गया है। आइए, हम सब मिलकर निवेश, नवाचार और संस्कार की इस भूमि को आत्मनिर्भरता के सर्वोच्च शिखर पर स्थापित करने का संकल्प लें।