वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-
बाराबंकी- फतेहपुर के कल्याणी नदी पुल पर सोमवार रात कार व ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत हो गई थी। हादसे में दो लोग घायल थे। मंगलवार सुबह इन घायलों की भी मौत हो गई।
अब हादसे में मरने वालों की संख्या आठ हो गई। आज मरने वालों के नाम इंद्र कुमार और कृष्णा रस्तोगी है। मंगलवार की सुबह लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
बता दें कि देवा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार की रात करीब 10 बजे बाराबंकी से एक कार फतेहपुर और फतेहपुर से बाराबंकी की ओर ट्रक जा रहा था। देवा के रसूलपुर के पास स्थित कल्याणी नदी पुल पर दोनों वाहन आपस में टकरा गए। तेज रफ्तार से हुई दुर्घटना में छह की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल थे।
कार में प्रदीप की पत्नी माधुरी रस्तोगी, 30 वर्षीय बेटा नितिन रस्तोगी, 20 वर्षीय नैमिष के अलावा परिवार के तीन लोग और थे। इसमें प्रदीप, माधुरी, नितिन, नैमिष, चालक श्रीकांत, दादनपुर के महेंद्र कुमार मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई थी।
