news description
लखनऊ:- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इंटरनेट मीडिया पर प्रशंसकों के लिए बड़ी राहत भरा समाचार है।
अखिलेश यादव के आठ मिलियन फेसबुक फॉलोअर्स अब उनके साथ अपने विचार को साझा कर सकेंगे। अखिलेश यादव का ब्लॉक किया गया फेसबुक अकाउंट बहाल कर दिया गया है। अखिलेश यादव के फेसबुक अकाउंट के फिर से एक्टिव होने से सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट शुक्रवार देर शाम ब्लॉक कर दिया गया था। समाजवादी पार्टी की आईटी टीम ने बिना देर किए मेटा को इसकी सूचना दी तो शनिवार को दिन में इसको बहाल कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक उनके अकाउंट को ब्लॉक करने की वजह फेसबुक पर ‘हिंसक और अश्लील पोस्ट’ थीं।
सपा प्रमुख का फेसबुक अकाउंट बहाल होने के बाद उनकी पार्टी के नेताओं और समर्थकों