यूपी में आश्रम पद्धति विद्यालयों में शिक्षा के खुले द्वार, 232 सीटों पर प्रवेश के लिए 20 फरवरी तक करें आवेदन

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- यूपी में आश्रम पद्धति विद्यालयों में शिक्षा के खुले द्वार, 232 सीटों पर प्रवेश के लिए 20 फरवरी तक करें आवेदन वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- यूपी में आश्रम पद्धति विद्यालयों में शिक्षा के खुले द्वार, 232 सीटों पर प्रवेश के लिए 20 फरवरी तक करें आवेदन
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- यूपी में आश्रम पद्धति विद्यालयों में शिक्षा के खुले द्वार, 232 सीटों पर प्रवेश के लिए 20 फरवरी तक करें आवेदन

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-

बाराबंकी- आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई से दूर रह जाने वाले बच्चों के लिए राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों ने एक बार फिर शिक्षा के द्वार खोल दिए हैं। समाज कल्याण विभाग से संचालित तीरगांव और सनौली स्थित विद्यालयों में कक्षा छह से नौ व 11वीं तक 232 रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों का उद्देश्य निर्धन, जरूरतमंद और ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है।

इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक निश्शुल्क शिक्षा, छात्रावास, भोजन व अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन ats.upsdc.gov.in पोर्टल पर 20 फरवरी तक कर सकते हैं। इसके बाद चयन के लिए 15 मार्च को जिला स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को संबंधित विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- यूपी में आश्रम पद्धति विद्यालयों में शिक्षा के खुले द्वार, 232 सीटों पर प्रवेश के लिए 20 फरवरी तक करें आवेदन
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- यूपी में आश्रम पद्धति विद्यालयों में शिक्षा के खुले द्वार, 232 सीटों पर प्रवेश के लिए 20 फरवरी तक करें आवेदन

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय तीरगांव (बालक वर्ग) में कुल 126 सीटें रिक्त हैं। इनमें अनुसूचित जाति के लिए 72, पिछड़ा वर्ग के लिए 28 और सामान्य वर्ग के लिए 26 सीटें निर्धारित हैं।

वहीं, सनौली स्थित बालिका वर्ग के विद्यालय में कुल 106 सीटें खाली हैं, जिनमें अनुसूचित जाति की 55, पिछड़ा वर्ग की 24 और सामान्य वर्ग की 27 सीटें शामिल हैं।

पात्रता व जरूरी दस्तावेज

  • ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों की वार्षिक आय 46,080 रुपये से अधिक नहीं।
  • शहरी क्षेत्र के लिए अधिकतम आय सीमा 56,450 रुपये।
  • आय व जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य।
  • पिछली कक्षा का टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) संलग्न करना होगा।
  • प्रवेश परीक्षा में सफल होना आवश्यक।

कक्षा वार रिक्त सीटों का विवरण-

कक्षा तीरगांव सनौली
छह 70 70
सात 06 06
आठ 05 13
नौ 9 05
11 38 12
कुल 126 106

 

क्या कहते हैं अधिकारी-

आश्रम पद्धति विद्यालयों में प्रवेश पाकर छात्र-छात्राएं न केवल शिक्षा बल्कि अनुशासन, सुरक्षित वातावरण और बेहतर भविष्य की नींव भी हासिल कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। -डॉ. नीलम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending