वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय का वॉट्सएप अकाउंट बंद हो गया है। इसकी सूचना उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट करके दी। उन्होंने लिखा कि तानाशाही अपने चरम पर है।
अजय राय ने लिखा, भाजपा सरकार की नीतियों, घोटालों और नाकामियों के खिलाफ लगातार आवाज़ उठाने की सज़ा दी जा रही है।
‘भाजपा के राजनीतिक दबाव में मेरा WhatsApp अकाउंट बैन कर दिया गया है- यहाँ तक कि रिव्यू (Review) का अधिकार भी छीन लिया गया है। भाजपा चाहे जितने डिजिटल हथकंडे अपना ले, कांग्रेस जनता की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ती रहेगी।’
