वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी (यूपीएसएनए) और स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ प्रदेश की लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोने और इसे आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को अक्षुण्ण बनाए रखने का प्रयास करेंगे। इसके लिए मंगलवार को दोनों संस्थानों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह व उप्र पर्यटन विकास निगम के निदेशक प्रबंध निदेशक आशीष कुमार की उपस्थिति में पर्यटन विभाग के सभागार में दोनों संस्थानों के अधिकारियों ने दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया।
जयवीर सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के साथ पूर्व में चार समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जा चुके है। अकादमी व विश्वविद्यालय मिलकर प्रदेश की कला, संस्कृति और शैक्षणिक अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे।
इस एमओयू के माध्यम से अब दोनों संस्थान विभिन्न कलाओं का प्रसार करने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा, फैकल्टी आफ फाइन आर्ट्स के डीन प्रो. पिंटू मिश्रा, परफार्मिंग आर्ट्स विभाग की अध्यक्ष प्रो. भावना ग्रोवर, अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, निदेशक डा. शोभित कुमार नाहर सहित अकादमी आदि उपस्थित रहे।
