वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-
नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली में एक खौफनाक मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर हर किसी का दिल दहला उठा है। दरअसल, प्रीति कुशवाह नाम की युवती को दो साल पहले अपने चचेरे भाई रिंकू (बदला हुआ नाम) से प्यार हो गया था। इसके बाद प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने चोरी-छिपे से शादी रचा ली।
दो साल ही चला दोनों का साथ-
शादी के बाद दोनों करीब दो साल तक एक साथ रहे, लेकिन अपनी प्रेमिका की खूबसूरती को लेकर प्रेमी को हमेशा डर लगा रहता है। प्रीति का प्रेमी उसकी खूबसूरती से इतना डरता था कि वह अक्सर कहता था कि अगर कोई और तुम्हें पसंद कर लेगा तो मैं क्या करूंगा?
इसके बाद अपने प्यार को भरोसा दिलाने के लिए प्रीति ने अपने लंबे, खूबसूरत बाल कटवा दिए। उसने घरवालों से बहाना बनाया कि बाल रुखे और झड़ रहे हैं। परिवार ने विरोध किया, लेकिन प्रीति जिद पर अड़ी रही। उसने धमकी दी कि वह अकेले पॉर्लर चली जाएगी। शर्मिंदगी के डर से भाई को मजबूरन उसका सिर मुंडवाना पड़ा। इस फैसले ने घर में तूफान ला दिया, लेकिन प्रीति अपने प्यार के लिए सब कुछ झेल गई।