पाकिस्तान-बांग्लादेश से भी अधिक है यूपी का बजट 2026, इस मामले में यह देश भी है पीछे

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- पाकिस्तान-बांग्लादेश से भी अधिक है यूपी का बजट 2026, इस मामले में यह देश भी है पीछे वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- पाकिस्तान-बांग्लादेश से भी अधिक है यूपी का बजट 2026, इस मामले में यह देश भी है पीछे
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- पाकिस्तान-बांग्लादेश से भी अधिक है यूपी का बजट 2026, इस मामले में यह देश भी है पीछे

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-

 लखनऊ- भारत के चार पड़ोसी देशों के साथ यदि हम तुलना करें तो अकेले उत्तर प्रदेश का बजट इन देशों के बजट से अधिक है। पाकिस्तान और श्रीलंका में 2026-27 का बजट पेश नहीं हुआ है, जबकि बांग्लादेश और नेपाल में नई सरकारों के गठन का इंतजार है। इन देशों के पिछले बजट से यदि हम तुलना करें तो उत्तर प्रदेश का बजट ज्यादा है।

उत्तर प्रदेश का वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट 8.08 लाख करोड़ रहा था, जबकि आगामी वित्त वर्ष के लिए 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। बात हम पाकिस्तान की करें तो उसका पिछला 63 बिलियन अमेरिकी डालर का था। यदि हम 90 रुपये प्रति डालर के हिसाब से ही इसकी गणना करें तो यह 5.67 लाख करोड़ रुपये था।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- पाकिस्तान-बांग्लादेश से भी अधिक है यूपी का बजट 2026, इस मामले में यह देश भी है पीछे
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- पाकिस्तान-बांग्लादेश से भी अधिक है यूपी का बजट 2026, इस मामले में यह देश भी है पीछे

आगामी वित्त वर्ष के लिए पाकिस्तानी बजट में अधिकतम दस प्रतिशत की वृद्धि संभव है, जो छह लाख करोड़ ही होगा। इसी तरह बांग्लादेश का बजट 41 बिलियन डालर का बजट था, जो 3.69 लाख करोड़ रुपये होता है। बांग्लादेश आतंरिक अशांति से गुजरा रहा है। ऐसे में आगामी बजट में बहुत अधिक वृद्धि की संभावना कम है।

वहीं, नेपाल का बजट भारतीय रुपये में सिर्फ 73 हजार करोड़ का था, नेपाल भी अशांति और राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में बड़ी वृद्धि की उम्मीद नहीं है। दूसरी ओर, श्रीलंका का बजट वित्त वर्ष 2025-26 में 1.46 लाख करोड़ रुपये का था। माना जा रहा है कि जल्द ही पेश होने वाला बजट 2026-27 के लिए श्रीलंका का बजट भारतीय रुपये में 1.56 लाख करोड़ रुपये हो सकता है।

  • 5.67 लाख करोड़ रुपये का था पाकिस्तान का पिछला बजट
  • 3.69 लाख करोड़ रुपये का था बांग्लादेश का पिछला बजट
  • 1.46 लाख करोड़ श्रीलंका का और नेपाल का 73 हजार करोड़ रुपये ही था बजट
🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending