गोरखपुर में योगी की ‘एकता पदयात्रा’, नगर निगम परिसर से काली मंदिर तक पैदल चलेंगे मुख्यमंत्री

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- गोरखपुर में योगी की 'एकता पदयात्रा', नगर निगम परिसर से काली मंदिर तक पैदल चलेंगे मुख्यमंत्री वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- गोरखपुर में योगी की 'एकता पदयात्रा', नगर निगम परिसर से काली मंदिर तक पैदल चलेंगे मुख्यमंत्री
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- गोरखपुर में योगी की 'एकता पदयात्रा', नगर निगम परिसर से काली मंदिर तक पैदल चलेंगे मुख्यमंत्री

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-

गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एकता पदयात्रा कुछ ही देर में नगर निगम परिसर से शुरू होने वाली है। नगर निगम परिसर से काली मंदिर तक इस वक्त पूरे मार्ग पर देशभक्ति गीतों की गूंज है। स्वागत में खड़े स्कूली बच्चों के हाथों में तिरंगा लहरा रहा है।

सुबह आठ बजे से ही शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर पहुंच एकता पदयात्रा में पहुंच रहे हैं। व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी टाउनहॉल परिसर में जुटे हैं। वंदे मातरम्, भारत माता की जय और जय श्रीराम” के नारों से पूरा इलाका गूंज रहा है।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- गोरखपुर में योगी की 'एकता पदयात्रा', नगर निगम परिसर से काली मंदिर तक पैदल चलेंगे मुख्यमंत्री
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- गोरखपुर में योगी की ‘एकता पदयात्रा’, नगर निगम परिसर से काली मंदिर तक पैदल चलेंगे मुख्यमंत्री

महिलाएं और बुजुर्ग भी घरों की बालकनियों से तिरंगा लहराकर स्वागत कर रहे हैं। पदयात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय रखी गई है। एटीएस कमांडो, एनएसजी टीम, पीएसी और स्थानीय पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया है।ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

टाउनहाल से काली मंदिर तक का मार्ग पूरी तरह क्लियर कर दिया गया है। नगर निगम ने भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है, जबकि ट्रैफिक पुलिस वैकल्पिक मार्गों से आवागमन नियंत्रित कर रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे नगर निगम परिसर स्थित मंच पर पहुंचे, जहां उनका गुलाब की पंखुड़ियों और जयघोषों से स्वागत किया गया।

इसके बाद वह एकता पदयात्रा की अगुवाई करेंगे।काली मंदिर तक के मार्ग पर जगह-जगह स्वागत द्वार और मंच तैयार हैं। हर ओर देशभक्ति का वातावरण है और लोग मुख्यमंत्री के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending