किसानों के लिए खुशखबरी: यूपी में गेहूं खरीद की तारीख हुई तय, सरकार ने बढ़ाया MSP

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- किसानों के लिए खुशखबरी: यूपी में गेहूं खरीद की तारीख हुई तय, सरकार ने बढ़ाया MSP वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- किसानों के लिए खुशखबरी: यूपी में गेहूं खरीद की तारीख हुई तय, सरकार ने बढ़ाया MSP
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- किसानों के लिए खुशखबरी: यूपी में गेहूं खरीद की तारीख हुई तय, सरकार ने बढ़ाया MSP

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-

लखनऊ- प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी। खरीद के लिए सरकार ने 2585 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय किया है, जो पिछले वर्ष से 160 रुपये अधिक है। खाद्य एवं रसद विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। खरीद के लिए 6500 क्रय केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा गया है। जिलों में केंद्रों की स्थापना शुरू हो गई है।

रबी सीजन में इस बार 95 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोआई की गई है, जिससे 425 लाख टन का उत्पादन होने का अनुमान है। पिछले सत्र में गेहूं के लिए एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल था, जिसे इस बार बढ़ाया गया है। पिछले सत्र में 5853 क्रय केंद्रों के माध्यम से दो लाख किसानों से 10.27 लाख टन की खरीद गई थी।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- किसानों के लिए खुशखबरी: यूपी में गेहूं खरीद की तारीख हुई तय, सरकार ने बढ़ाया MSP
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- किसानों के लिए खुशखबरी: यूपी में गेहूं खरीद की तारीख हुई तय, सरकार ने बढ़ाया MSP

इस बार खरीद शुरू होने से पहले ही 1244 केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं 73,304 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। पिछले कई सत्र से गेहूं की खरीद के लिए 60 लाख टन का लक्ष्य रखा जाता रहा है, परंतु खरीद इसके आसपास भी नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में इस बार लक्ष्य कम किए जाने पर विचार हो रहा है।

विभाग किसानों की सुविधा के लिए मोबाइल क्रय केंद्रों का संचालन करने की भी तैयारी कर रहा है। कई वर्षों से गेहूं खरीद का क्रम 15 से 17 मार्च के शुरू होता रहा है, परंतु इस बार इसके 25 मार्च से शुरू होने की संभावना है। संभागीय खाद्य नियंत्रक अशोक कुमार पाल ने बताया कि गेहूं क्रय नीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

हर साल क्रय केंद्रों पर उपज की आवक 25 मार्च के बाद ही शुरू होती है। ऐसे में इस बार खरीद भी मार्च के अंतिम सप्ताह में ही आरंभ की जाएगी।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending