ओमान के पास एक और जहाज ‘MT जलवीर’ पर हमला, चालक दल में भारतीय नाविक भी शामिल

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- ओमान के पास एक और जहाज 'MT जलवीर' पर हमला, चालक दल में भारतीय नाविक भी शामिल वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- ओमान के पास एक और जहाज 'MT जलवीर' पर हमला, चालक दल में भारतीय नाविक भी शामिल
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-ओमान के शिनास बंदरगाह के पास MT जलवीर जहाज पर हमला

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

मस्कट- खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को कहा कि उसे शिनास बंदरगाह के तट पर MT जलवीर जहाज से जुड़ी एक और घटना की जानकारी मिली है। दूतावास इस पूरी स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमें आज सुबह ओमान के शिनास बंदरगाह के पास MT जलवीर जहाज से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और अधिक जानकारी के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर रहे हैं।

यह नया घटनाक्रम ओमान की खाड़ी में टैंकर सेटेबेलो पर हुए अमेरिकी सैन्य हमले के महज एक दिन बाद सामने आया है। सेटेबेलो पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हुई है, जिस पर नई दिल्ली ने तीखी कूटनीतिक प्रतिक्रिया दी है।

केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को पुष्टि करते हुए बताया कि हमले के बाद लापता हुए चालक दल के तीन भारतीय सदस्यों की दुखद मृत्यु हो गई है

भारत ने अमेरिकी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध-

सेटेबेलो पर हुए हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए अमेरिकी प्रभारी जेसन मीक्स को तलब किया और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव नागराज नायडू ने इस हमले और जहाज पर सवार भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भारत की गहरी चिंताओं से अमेरिका को अवगत कराया।

हमले के बाद जारी एक बयान में, विदेश मंत्रालय ने ओमान के तट पर एक कमर्शियल जहाज पर की गई इस स्ट्राइक की कड़ी निंदा की। मंत्रालय ने बताया कि टैंकर पर कुल 24 भारतीय सवार थे, जिनमें से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि तीन शुरुआत में लापता हो गए थे। विदेश मंत्रालय ने इस क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों को “बेहद चिंताजनक” बताया है और इसे पश्चिम एशिया में चल रहे मौजूदा संघर्ष से जोड़ा है

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-ओमान के पास एक और जहाज 'MT जलवीर' पर हमला, चालक दल में भारतीय नाविक भी शामिल
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-ओमान के शिनास बंदरगाह के पास MT जलवीर जहाज पर हमला
🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending